News Addaa WhatsApp Group Join करें

फटकदौना में आग से पांच घर जले, दो भैसों सहित एक पड़वा की दर्दनाक मृत्यु

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 18, 2025  |  7:33 PM

198 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फटकदौना में आग से पांच घर जले, दो भैसों सहित एक पड़वा की दर्दनाक मृत्यु
  • विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने घटना पर जताया दु:ख, पीड़ितों की मदद के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित 

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के फटकदौना गांव में बुधवार की रात अज्ञात कारण से भयंकर आग लग गई। चपेट में आने से पांच लोगों की झोपड़ियां सहित सामान जलकर ख़ाक हो गई वहीं एक पशुपालक की झोपड़ी में खूंटे से बंधी दो गर्भित भैसों और एक पड़वा की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। झोपड़ियों में सो रहे लोग किसी तरह भागकर अपनी जान बचाए। फायर, पुलिस एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग को काफी मशक्कत के बाद बुझाया जा सका। 

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

फटकदौना गांव में बुधवार की रात 10 बजे अज्ञात कारणों से देवानंद के घर में आग लग गई और देखते ही देखते इसरावती, बलवंती देवी और इसरावती के झोपड़ी को भी अपने आगोश में ले लिया और देखते ही देखते अनाज कपड़े, विस्तर, चौकी, नकदी आदि सबकुछ जलकर खाक हो गया। देवानंद के झोपड़ी में बांधी गई दो भैस व एक पड़वा लोगों की आंखों के सामने ही बुरी तरह झुलसकर मर गए।

ग्रामीणों द्वारा दूसरी झोपड़ी में सो रही एक बीमार वृद्ध महिला बलवंती देवी को आग की लपटों के बीच से निकाला। इस आग की घटना ने इन परिवारों का आशियाना छीन लिया है। इस घटना में लाखों रुपये की क्षति का अनुमान है। गुरुवार की सुबह पहुंचे लेखपाल बृजनारायन सिंह मौके पर पहुंच क्षति का आंकलन किए व पशुपालन विभाग के जितेंद्र गुप्ता और राजेश यादव की टीम ने मृत भैसों से जुड़ी रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई में जुटे हुए हैं।

ग्राम प्रधान श्रवण कुशवाहा ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद में जुटे हुए हैं। विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने इस अग्निकांड पर दु:ख जताते हुए अधिकारियों को अहेतुक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking