Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश• दहेज हत्या के मामले में दो वांछित गिरफ्तार• मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन मठिया बुजुर्ग में, युवाओं के नाम जोड़े गए• भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल
Advertisement

पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ व सामूहिक विवाह का हुआ भव्य आयोजन

Ram Bihari Rao
Reported By: Ram Bihari Rao
May 14, 2025, 7:44 PM IST • अब तक 276 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पकड़ी बांगर स्थित श्री दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार को एक दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं 11 जोड़ों का सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन श्री रामनारायण लाल स्मृति सेवा समिति के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान यज्ञ की पवित्र अग्नि में आहुति देकर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया। मुख्य अतिथियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

Advertisement

इस भव्य आयोजन में 11 नव दंपत्तियों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। मंच से उपस्थित जनप्रतिनिधियों व विशिष्टजनों ने नव दंपत्तियों को सुखद व समृद्ध वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य सभा सांसद कुंवर आर पीएन सिंह, कुशीनगर के सांसद विजय दूबे,रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल , रामकोला नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, अनूप श्रीवास्तव राधेश्याम दीक्षित मनोहर गुप्ता संजीव राय भोला राय आशुतोष गोविन्द राव, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, आदि सहित भाजपा व अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्यगण एवं वर-वधु पक्ष के परिजन सहित क्षेत्र के गणमान्य जन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को नई दिशा देने वाले होते हैं। वैदिक संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक समरसता के प्रसार में ऐसे प्रयास अनुकरणीय हैं।

कार्यक्रम के आयोजक रविन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन पूर्व से होते चले जा रहे हैं और आगे भी जारी रहेगा।

Ram Bihari Rao

रिपोर्ट: रामकोला, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #रामकोला
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi