Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश• दहेज हत्या के मामले में दो वांछित गिरफ्तार• मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन मठिया बुजुर्ग में, युवाओं के नाम जोड़े गए• भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल
Advertisement

जमीन विवाद में हुई हत्या के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

सुनील नीलम
May 14, 2025, 6:10 PM IST • अब तक 247 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र के धुरिया इमिलिया गांव में दो डिस्मिल जमीन के विवाद को लेकर सोमवार को हुए खूनी संघर्ष में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बुधवार को इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मृतका फूलमती देवी (40) अपने मायके आई थीं उसी समय जमीन का विवाद हो गया। विवाद में बीच-बचाव करने के दौरान उन पर भी कुदाल से हमला कर दिया गया। हमले में फूलमती देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मुन्ना मद्धेशिया, उनकी पत्नी गीता देवी और स्वामीनाथ की पुत्री रोली गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से मुन्ना की स्थिति गंभीर होने के चलते गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

Advertisement

घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल रहा जिसे देखते हुए मौके पर सेवरही, बरवापट्टी और विशुनपुरा थानों की पुलिस तैनात की गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या में प्रयुक्त कुदाल बरामद कर ली थी और आरोपियों की तलाश में दबिश शुरू कर दी थी।

बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के इस मामले में नामजद आरोपी चंद्रेश उर्फ चंद्रशेखर पुत्र रामधारी और उसकी पत्नी सुशीला को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सेवरही में पंजीकृत मुकदमा संख्या 133/2025, धारा 103(1), 109(1) बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय, व0उ0नि0 राजेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा उ0नि0 अनिल शर्मा, का0 अनुज सरोज, का0 अमित सिंह, का0 रामनिवास यादव, का0 किशन सिंह, म0का0 प्रीती सिंह व म0का0 नीलू कुमारी आदि शामिल रहे।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi