News Addaa WhatsApp Group Join करें

पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को किया गया जागरूक 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 5, 2025  |  7:52 PM

271 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को किया गया जागरूक  WhatsApp
Responsive image

रामकोला, कुशीनगर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को रामकोला नगर पंचायत में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया और भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के शासनादेश के अनुपालन में एक महाअभियान चलाया गया।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और इसके महत्व के बारे में जागरूकता फैलाया गया।

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी ने सिंगल यूज पलास्टिक के प्रयोग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में विधिवत चर्चा किया। चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है साथ ही हम सभी का दायित्व भी है कि इसे बचाने के लिए अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाएं और प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कार्य करें। इस मौके पर विशेष प्लास्टिक उन्मूलन अभियान का बैनर लेकर कर्मचारियों ने नगर में पैदल मार्च कर व्यवसायियों को सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी और जागरूकता फैलाया और अभियान के तहत अमृत सरोवर मंदिर परिसर और उसके तालाब/घाट के किनारे पड़े प्लास्टिक अपशिष्ट को एकत्रित किया।

इसके अलावा, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। लोगों को स्वच्छ शपथ और हरित शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ लिपिक हरेराम शर्मा,चेयर मैन प्रतिनिधि सतीष चौधरी,सभासद रामेश्वर गोविन्द राव बडकाई बाबू,बलराम सिंह उर्फ छोटे बाबू, मैनुद्दीन उर्फ मैना, सुदर्शन कुशवाहा ,कृष्ण मुरारी,संजय सिंह,विनोद खरवार आदि सहित अखिलेश कश्यप, विकास राव, दीपक गोविंद राव, पिंटू, रामप्रवेश, बबलू सहित नगर पंचायत कर्मी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में रामकोला थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अपराध निरीक्षक संतोष कुमार, कांस्टेबल जय हिंद यादव, कांस्टेबल मोहर्रिर चंद प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking