News Addaa WhatsApp Group Join करें

नशा तस्करों पर चला पटहेरवा पुलिस का डंडा! ढाई लाख के अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 8, 2024  |  6:14 PM

155 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नशा तस्करों पर चला पटहेरवा पुलिस का डंडा! ढाई लाख के अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। प्रदेश में नशे के खात्मे और नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए कुशीनगर पुलिस का अभियान जारी है. पटहेरवा पुलिस ने लग्जरी कार से ले जाई जा रही अवैध गांजा की खेप को बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को दबोचा है,पकड़े गए अवैध गांजा की अनुमानित कीमत काले बजार में ढाई लाख रुपए की आसपास बताएं जा रहे है।

आपके लिए और..- कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व...

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को थानाध्यक्ष पटहेरवा राकेश रोशन सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेराम सिंह यादव,आरक्षी सोहित यादव,आरक्षी विनोद यादव,आरक्षी रामप्रवेश यादव,आरक्षी राहुल कुमार गुप्ता,आरक्षी जगदीश प्रजापति की टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति,वस्तु के दौरान पटहेरवा ओवरब्रिज से पश्चिम NH- 28 के पास से लग्जरी टोयटा कार COROLLA ALTIS रजि0नं0 WB 06 B 9232 से तस्करी कर ले जायी जा रही 12 किलो 330 ग्राम अवैध गांजा (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 08 लाख 45 हजार रुपये) के साथ अभियुक्त संजीव कुमार पाण्डेय पुत्र विजय पाण्डेय साकिन बसडीला गुनाकर थाना तमकुहीराज जनपद कशीनगर व मनोज पाण्डेय पुत्र स्व0 सीताराम पाण्डेय साकिन जलालडीह टोला थाना उँचकागाँव जिला गोपालगंज बिहार को बिहार राज्य से अवैध गांजा लेकर देवरिया की तरफ जाते समय गिरफ्तार किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तारी ,बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर सु संगत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

थानाध्यक्ष पटहेरवा राकेश रोशन सिंह ने इस संवाददाता को बताया की जरिए मुखबिर यह सूचना हाथ लगी थी की मादक पदार्थों के तस्कर बिहार राज्य के तरफ से अवैध मादक पदार्थ को लेकर राष्ट्रीय राज मार्ग के रास्ते जाने वाले है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग शुरू किया,तबतक एक लग्जरी कार आते हुए दिखाई दिया,जिसे रोक कर चेकिंग पूछताछ शुरू की गई तो कार सवार अपने बातो में पुलिस टीम को उलझाने का असफल प्रयास किया। लेकिन जब मेरी टीम ने गहनता से जांच पड़ताल शुरू किया तो कार से बारह किलो से ज्यादा अवैध गांजा बरामद हुआ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न

त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध, थानाध्यक्ष हाटा, कुशीनगर। स्थानीय…

नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व उनके सहयोगी सानू…

कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड के बकाया ऋण से जुड़े मामले में प्रशासन ने…

दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking