रामकोला/ कुशीनगर। आस्था व बलिदान तथा त्याग का पर्व ईद-उल-अजहा को मुस्लिम समाज के लोगों ने शनिवार को पूरी आस्था के साथ मनाया। विभिन्न परिधानों में सज- धज कर मुस्लिम समाज के लोग सुबह के समय ईदगाह पहुंचे और नमाज अदा कर आपस में गले मिलकर एक – दूसरे को ढ़ेरों बधाईयाँँ दी।
इस पर्व पर रामकोला नगर , सूरजपट्टी, मोतीपाकड़, सपहा ,टेकुआटार,बिहुली सहित क्षेत्र के ईदगाहों में नमाज अदा की गयी।नमाज के बाद बकरें की कुर्बानी दी गई। इस अवसर पर हिन्दूओं ने भी मुस्लिम भाईयों को प्रेम व मोहब्बत का पैगाम और मुबारकबाद दी। रामकोला नगर के सभासद मैनुद्दीन उर्फ मैना तथा पूर्व सभासद जुल्फिकार अली ने बताया कि यह कुर्बानी का दिन नहीं बल्कि तस्लीम और फरमाबरदारी का दिन है। इस पर्व पर समाज के गरीब भाईयों में कुर्बानी दी गयी बकरे की मांस का वितरण किया जाता है ताकि वह भी इस महापर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मना सके। समाज के गरीब तबकों की मदद करना इस्लाम धर्म में है ताकि पर्व को मनाने से वह वंचित न रह जाय।
इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता सहित थाने की पुलिस फोर्स पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये पूरी तरह मुस्तैद रही।
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…