अहिरौली बाजार कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मंगलपुर टोला कन्हौली से बीती रात दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी हो गई।
प्राप्त सूचना के मुताबिक संजय गुप्ता पुत्र हीरालाल गुप्ता निवासी मंगलपुर टोला कन्हौली बीते शुक्रवार की रात अपनी पल्सर बाइक दरवाजे पर खड़ी करके सोने चले गए। चोरों ने इस मौके का फायदा उठाकर बाइक की चोरी कर मौके से फरार हो गए। वाहन स्वामी को सुबह जब इसकी जानकारी हुई तो स्थानीय थाने में तहरीर देकर कारवाई की मांग की है।
Advertisement
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
