News Addaa WhatsApp Group Join करें

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन में हाटा की टीम का विस्तार की हुई बैठक

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 13, 2026  |  4:26 PM

144 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन में हाटा की टीम का विस्तार की हुई बैठक WhatsApp
  • पत्रकारों की संगठन करेगा मजबूत कार्य एकता और सम्मान दोनों साथ साथ:
  • कलम गिरवी रखकर कार्य न करे पत्रकार महेंद्र पांडेय

हाटा कुशीनगर। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर के एक मैरेज हाल में संपन्न हुई, जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई तहसील कार्यकारिणी की घोषणा की बैठक सम्पन्न हुआ, बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन पर विचार हुआ।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

घोषित नई टीम में विनय कुमार सिंह को तहसील अध्यक्ष बनाया गया ।कार्यक्रम में विधायक मोहन वर्मा भी मौजूद रहे। विधायक ने भी पत्रकार हित में बात रखी कहा कि आगे पत्रकार हित की बात विधानसभा में भी रखूंगा।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने कहा कि पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है। किसी भी पत्रकार को बंधुआ अर्थात कलम गिरवी रखकर कार्य न करे पत्रकार सिर्फ चौथे स्तम्भ है जो आइने की तरह है जो दिखेगा हम लिखेंगे लेकिन संबंधित अधिकारियों का वर्जन जरूर लिखे। संगठन की मजबूती से पत्रकारों की आवाज और अधिक प्रभावी होगी तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया जा सकेगा।

उमाशंकर शुक्ला प्रदेश महासचिव ने बताया कि इस पूर्वांचल पत्रकार की शुरुवात मात्र 4 लोगों से शुरू हुआ था लेकिन आज 400 की संख्या पार है, जल्द ही इस टीम की ताकत उत्तर प्रदेशसे बिहार राज्य तक पहुंचेगी।

इस अवसर पर सुमंत दुबे प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार गौड़ प्रदेश सचिव ,मण्डल महासचिव सुमन्त कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष राजन विश्कर्मा,नितेश पांडेय जिला कोषाध्यक्ष जिला मीडिया प्रभारी अंकित कुशवाहा,सूरज शर्मा तहसील अध्यक्ष कप्तानगंज, तेज प्रताप गुप्ता, राम गणेश सिंह, राम नगीना यादव, वंशी पुलहक सिद्दीकी, धीरज शुक्ला,श्री निवास तिवारी, राम आशीष यादव,अख्तर भाई,अवनीश विश्वकर्मा, संतोष श्रीवास्तव,दुर्गेश बहादुर यादव सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking