Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस
Advertisement

पशु चोरी कर तस्करी करने वाले तीन गोतस्कर गिरफ्तार, दो गाय बरामद

सुनील नीलम
Jan 1, 2026, 6:29 PM IST • अब तक 962 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

तुर्कपट्टी।पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की चोरी कर उनकी तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अदद गोवंशीय पशु (गाय) बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. अजय कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी श्री स्वतंत्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम पकड़ी गोसाई क्षेत्र से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों में संजय यादव पुत्र हरिहर यादव निवासी पगरा पड़री थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर, अंगुर पुत्र नसरुद्दीन निवासी मचवा थाना कटया जनपद गोपालगंज (बिहार) तथा फूल मोहम्मद पुत्र अली हुसैन निवासी पकड़ी गोसाई थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर शामिल हैं।पुलिस के अनुसार अभियुक्तगण रात्रि के समय ग्रामीण इलाकों से गोवंशीय पशुओं की चोरी करते थे और उन्हें छिपाकर तस्करी के जरिए बिहार राज्य भेजने की योजना बनाते थे। हालिया घटना में वादी मुकदमा की एक गाय चोरी की गई थी, जबकि तस्करी के उद्देश्य से एक अन्य गाय को छिपाकर रखा गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।इस मामले में थाना तुर्कपट्टी पर मु0अ0सं0 346/25 धारा 305 व 317(2) बीएनएस तथा 3/5ए/8 गोवंश निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Advertisement

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रिंस कुमार, उपनिरीक्षक सभाजती सिंह, उपनिरीक्षक कैलाश यादव, कांस्टेबल राजेश गुप्ता एवं कांस्टेबल जयप्रकाश राय शामिल रहे।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi