News Addaa WhatsApp Group Join करें

राधा-कृष्ण पर फूलों की वर्षा, जयकारे से गूंजा वातावरण

सुनील नीलम

Reported By:

Dec 12, 2024  |  6:44 PM

179 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राधा-कृष्ण पर फूलों की वर्षा, जयकारे से गूंजा वातावरण WhatsApp
Responsive image
  • कुशीनगर महोत्सव में कलाकारों की शानदार प्रस्तुति, भक्ति सागर में डूबे श्रद्धालु
  • सामाजिक समरसता को प्रतिष्ठित कर रहा कुशीनगर महोत्सव : विनय
  • एमएलसी रतनपाल सिंह ने हनुमान सरोवर के सुंदरीकरण का दिया आश्वासन

तुर्कपट्टी। कुशीनगर महोत्सव के अंतर्गत तमकुही विकास खंड के बरवा राजापाकड़ के हनुमान सरोवर के तट पर स्थित शिव-राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में ब्रज की रासलीला व फूलों की होली के दौरान श्रद्धालु भक्ति सागर में गोता लगाते रहे। इस दौरान अन्य कलाकारों ने मंत्रमुग्ध करने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही बटोरी।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

कुशीनगर महोत्सव के अंतर्गत बुधवार की सायं आयोजित रासलीला व होली के दौरान महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने राधाकृष्ण का अभिनय कर रहे कलाकारों पर खूब फूल बरसाए व जमकर थिरके। इसके पूर्व महंत नारायण के भजनों से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महुआ चैनल पर प्रसारित सुर संग्राम प्रतियोगिता के तृतीय संस्करण के विजेता वीरेंद्र भारती ने मां विंध्यवासिनी की वंदना, सोहर व लोकप्रिय गोदना गीत के साथ अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी।

कलाकार शिवम, मुस्कान,  संदीप, बबीता, विकास, शिवानी, अभिषेक, धर्मेंद्र, आशुतोष, प्रिंस, रितेश आदि द्वारा ब्रज की रासलीला व फूलों की होली प्रस्तुत कर सारा आकर्षण चुरा लिया। मुख्य अतिथि एमएलसी रतनपाल सिंह ने आयोजक विनय राय के प्रति आभार प्रकट करते हुए लगातार 11 सालों तक कुशीनगर के आयोजन को मील का पत्थर बताया। उन्होंने हनुमान सरोवर के सुंदरीकरण का आश्वासन दिया। कुशीनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने स्थानीय कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि महोत्सव ने उचित मंच प्रदान कर इनकी प्रतिभा को तराश रहा है।आयोजक विनय राय ने आभार जताते हुए कहा कि महोत्सव निरंतर आत्मनिर्भर भारत को साकार करने व सामाजिक समरसता को प्रतिष्ठित करने में जुटा है।

संचालन पं. प्रद्युम्न पांडेय व राजन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान संजय सिंह प्रधान प्रतिनिधि मुन्नीलाल, प्रधान अशोक पाल, हरिदास, ओमप्रकाश जायसवाल, धर्मवीर कुमार, नन्दलाल चौहान, रमेश गोंड, अशोक पटेल, पंकज वर्मा, प्रमोद चौहान, जयप्रकाश वर्मा, कन्हैया चौहान, जितेंद्र वर्मा, राजू जायसवाल, आनंद पाठक, नंदू वर्मा, अंबेश वर्मा, अखिलेश गुप्ता, रवि रजक, सूरज रजक, अंशू रजक, महेश पटेल व अमित रावत आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking