News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: मंडल एवं जिला स्तरीय कायाकल्प टीम द्वारा सीएचसी का किया गया निरीक्षण

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 4, 2024  |  6:59 PM

258 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: मंडल एवं जिला स्तरीय कायाकल्प टीम द्वारा सीएचसी का किया गया निरीक्षण WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला का मंडल एवं जिला स्तरीय कायाकल्प टीम द्वारा सुनियोजित तरीके से निरीक्षण किया गया।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

निरीक्षण टीम द्वारा प्रयोगशाला कक्ष की जांच एवं साफ- सफाई, रोस्टर चार्ट एवं जांच आदि का निरीक्षण किया गया तथा लैब कर्मियों को सुधारात्मक कार्य का निर्देश दिया गया। टीम ने दवा वितरण कक्ष में साफ -सफाई एवं दवा के भंडारण,रोस्टर ,रखरखाव आदि का विधिवत निरीक्षण किया और वार्ड में दीवारों की साफ _सफाई, दवा की उपलब्धता, वैक्सीनेशन कक्ष में साफ- सफाई आदि पर आई ओ को आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण टीम के लोगों ने काउंसलर शशि किरण मणि के कक्ष एवं प्रसव कक्ष की साफ -सफाई को देखकर काफी सराहना की तथा प्रसव कक्ष छोटा होने के कारण अन्यत्र शिफ्ट करने की बात कही गई। कायाकल्प टीम में मंडल से आई डॉक्टर हरिप्रीत, मोहम्मद याकूब, डॉक्टर मैनुद्दीन अंसारी जिला से डॉक्टर रोहित, रितेश तिवारी आदि रहे।

निरीक्षण के दौरान सीएचसी प्रभारी डा0 शेष कुमार विश्वकर्मा, डॉ रजनीश श्रीवास्तव ,डॉक्टर श्याम गुप्ता एवं डॉक्टर ए0 पी0 गुप्ता सहित चीफ फार्मासिस्ट आर बी चौहान, चौधरी एवं दिनेश ठाकुर सहित वार्ड बॉय नवाज ,स्टॉप नर्स बसंती दयाल, पुनीता,सुजाता यादव एवं वार्ड आया नरगिस ,शर्मिला, बीपीएम आलोक मिश्रा, बीसीपीएम विनय कुमार सिंह, ऑपरेटर प्रतिभा कुमारी यूपीटीएसयू से निरंजन तिवारी ,यूनिसेफ से सौरभ श्रीवास्तव आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking