गोरखपुर। गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ (पंजी) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नंदानगर स्थित महामंत्री जितेन्द्र पुरी के कैम्प कार्यालय पर राष्ट्रीय संरक्षक श्री श्री 1008 राम बालक दास त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जहां संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष दिवाकर उर्फ मुन्ना गिरी व सभी पदाधिकारियों की सहमति से भारतीय थल सेना के रिटायर्ड मेजर योगेन्द्र यति को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का वरिष्ठ सदस्य मनोनीत किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक महामंडलेश्वर श्री त्यागी जी ने कहा कि पूर्व मेजर योगेन्द्र यति के संगठन में जुड़ने से गोस्वामी समाज के विकास को और गति मिलेगी।श्री यति देश की सेवा देकर अब अपने समाज की सेवा करेंगे यह गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ की बड़े गौरव की बात है।वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष दिवाकर उर्फ मुन्ना गिरी ने कहा कि समाज के उत्थान में हर प्रदेश में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। जिससे गोस्वामी समाज का एक दुसरे से परिचित होकर समाज के विकास में आगे बढ़ता रहे।
बैठक का संचालन गोस्वामी डा गौरव भारती ने किया।बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गिरी,राष्ट्रीय महामंत्री जितेन्द्र पुरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोज भारती, संगठन मंत्री अमरेन्द्र पुरी,सह संगठन मंत्री सुनील भारती,आलोक गोस्वामी, हनुमान गिरी सहित दर्जनों गोस्वामी समाज के लोग उपस्थित रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…