हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर में स्थित स्कूलों पर छात्राओं को नगर चौंकी इंचार्ज त्रिलोत्मा त्रिपाठी ने छात्राओं को जागरूक करते हुए शासन द्वारा चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी।
स्थानीय कोतवाली में कोतवाली स्तर पर गठित नारी सुरक्षा दल द्वारा महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को नारी सुरक्षा दल द्वारा कस्बे में स्कूल छात्राओं व भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाकर मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी गई। नगर चौंकी इंचार्ज ने साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया गया। महिला सुरक्षा दल टीम के साथ थाना क्षेत्र के कस्बे में जाकर महिला एवं बालिकाओं से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की।
इस दौरान नगर चौकी इंचार्ज त्रिलोत्मा त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकसी छेड़खानी सोशल मीडिया से परेशान करने पर 1090व 1012,1076सहित अंय मोबाइल नम्बर पर फोन करके सूचना दे। सूचना देने वाले का नाम पता गोपनीय रखा जायेगा।इन नम्बरों पर पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहते हैं।इस दौरान का०ममता, संयोगिता सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
कुशीनगर ब्यूरो: भीषण गर्मी और नौतपा के तीखे तेवरों के बीच उत्तर प्रदेश के…
कुशीनगर । नेपाल के नागरिकों को नौकरी, उच्च शिक्षा और नेटवर्क मार्केटिंग के माध्यम…
कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज क्षेत्र स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर बीते रात उस समय…
कुशीनगर। जनपद के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में बीएसएनएल टावर के…