News Addaa WhatsApp Group Join करें

रोटरी क्लब द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जॉच शिविर का आयोजन 10 नवम्बर को

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 8, 2024  |  5:19 PM

62 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रोटरी क्लब द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जॉच शिविर का आयोजन 10 नवम्बर को

कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर 3120 एवं मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कसया स्थित नगर पालिका परिषद, कुशीनगर के सभागार में 10 नवंबर 2024 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेगा।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल होंगी।

रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली ने बताया कि शिविर का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क परामर्श और जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर में मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ के जाने-माने जनरल फिजिशियन, हृदय रोग विशेषज्ञ, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ के द्वारा नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा साथ ही ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बी.एम.आई., आंखों की जांच और दांतों की जांच भी निःशुल्क में किया जाएगा।

रोटरी क्लब कुशीनगर के सचिव अजय कुमार सिंह ने लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह शिविर विशेष रूप से गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। सभी नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे इस शिविर का लाभ उठाएँ और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking