News Addaa WhatsApp Group Join करें

रोटरी इंटरनेशनल के वार्षिक पुरस्कार समारोह में रोटरी क्लब कुशीनगर को मिले 17 पुरस्कार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 18, 2021  |  12:30 PM

948 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रोटरी इंटरनेशनल के वार्षिक पुरस्कार समारोह में रोटरी क्लब कुशीनगर को मिले 17 पुरस्कार

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रोटरी इंटरनेशनल मंडल 3120 के तत्वधान में वार्षिक पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन रविवार बुद्धा थीम पार्क, सारनाथ, वाराणसी में किया गया। इसमें रोटरी सत्र 2029-21 के मंडलाध्यक्ष डॉ के के श्रीवास्तव के द्वारा 2020-21 रोटरी सत्र में सेवा कार्यों के लिए 83 रोटरी क्लब के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। वार्षिक पुरस्कार के कई श्रेणियों में रोटरी क्लब कुशीनगर को पुरस्कार मिला जिसमे सिल्वर क्लब अवार्ड, सिल्वर प्रेसिडेंट अवॉर्ड, सिल्वर सेक्रेटरी अवार्ड, बेस्ट पब्लिक इमेज, बेस्ट प्रिंट मीडिया कवरेज, बेस्ट डिस्ट्रिक्ट इवेंट्स, कोविड एक्टिविटीज अवार्ड, प्लांटेशन प्रोजेक्ट, ब्लड डोनेशन कैम्प अवार्ड एवं हैप्पी स्कूल अवार्ड समेत कुल 17 पुरस्कार प्राप्त हुआ।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

इन पुरस्कारों को क्लब के सचिव वाहिद अली ने ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष क्लब को 7 अवार्ड प्राप्त हुआ था, लेकिन इस बार कुल 17 अवार्ड मिले हैं। इस कार्यक्रम में 83 क्लब के 400 से ज्यादा रोटेरियन ने प्रतिभाग किया।

रोटरी क्लब कुशीनगर के इस उपलब्धि पर संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ० एमएच खान, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, डॉ पवन खरवार, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, उपाध्यक्ष सदरे आलम, उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, उपाध्यक्ष महेंद्र तिवारी, सह-सचिव विजय कृष्ण द्विवेदी, सह-कोषाध्यक्ष राजीव जायसवाल लक्ष्य, निदेशक दिनेश यादव, इम्तियाज़ आलम, अरुण वर्मा, सोनभद्र सिंह, अजय कुमार सिंह, साहिल अहमद, फैय्याज खान, सुनील सिंह, गयासुद्दीन अली एवं मो किताबुद्दीन अंसारी, पत्रकार दिनेश तिवारी के साथ कई गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking