News Addaa WhatsApp Group Join करें

गुजरात से साइकिल चलाकर कुशीनगर पहुंचे 61 वर्षीय संजय खाड़े का रोटरी ने किया स्वागत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 29, 2022  |  5:33 PM

877 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गुजरात से साइकिल चलाकर कुशीनगर पहुंचे 61 वर्षीय संजय खाड़े का रोटरी ने किया स्वागत
  • रोटरी क्लब पानवेल महानगर (महाराष्ट्र) के सदस्य हैं संजय

कसया/कुशीनगर। नवी मुंबई निवासी 61 वर्षीय साईकिल यात्री संजय खाड़े गुजरात के कोटेश्वर से साइकिल यात्रा शुरू कर अरुणाचल प्रदेश के कीवीथू तक की कुल 3832 किमी की यात्रा पर निकले हैं। मंगलवार की शाम कुशीनगर पहुंचने पर रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्रम देकर इन्हें सम्मानित किया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

साइकिल यात्री संजय खाड़े ने बताया कि वह स्वयं रोटरी क्लब पानवेल महानगर के सदस्य हैं। साइकिल द्वारा यह दूसरी यात्रा है। इसके पूर्व में कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा साइकिल से पूरी की है। इस साइकिल यात्रा का उद्देश्य देश के विभिन्न प्रांतों की संस्कृति एवं धरोहरों को नजदीक से देखना-जानना और लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करने के साथ ही साथ फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है। संजय की यात्रा 15 दिसंबर को चीन सीमा पर स्थित अरुणाचल प्रदेश के कीवीथू में जाकर पूरी होगी। इस यात्रा में कई स्थानों पर विश्राम इत्यादि की व्यवस्था कराने के लिए रोटरी क्लब के सदस्यों की मदद मिल रही है। स्वागत एवं सम्मान हेतु रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्यों के प्रति भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर रोटरी के उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, सचिव वाहिद अली, सह-सचिव दिनेश कुमार यादव, निदेशक राजीव जायसवाल ‘लक्ष्य’, डॉ नदीम वारसी, गौरव मद्धेशिया एवं आदिल खान आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking