News Addaa WhatsApp Group Join करें

देवरिया में डबल मर्डर से सनसनी, भूमि विवाद में सौतेले भाई ने दो सगे भाइयों की गला रेतकर की हत्या! पढ़े पूरी खबर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 11, 2022  |  10:56 AM

1,031 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया में डबल मर्डर से सनसनी, भूमि विवाद में सौतेले भाई ने दो सगे भाइयों की गला रेतकर की हत्या! पढ़े पूरी खबर!

देवरिया । जिले में बुधवार की सुबह दो सगे भाइयों की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वारदात गौरीबाजार के देवतहां गांव की है। सौतेली मां ने बेटे और बहू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

देवतहां गांव के रहने वाले श्रीनिवास प्रसाद दुबई में नौकरी करते हैं। उसके साथ ही उसका बड़ा बेटा जितेंद्र भी नौकरी करता है। उन्होंने दो शादियां की है। घर पर उसकी पहली पत्नी कुसुम देवी, उसका बेटा राजू और बहू अर्चना के अलावा दूसरी पत्नी मनसा देवी और उसके बेटे अजय (18) और अभिषेक (12) थे। बुधवार की सुबह मनसा खेत की तरफ गई थी उसी दौरान सोते समय अजय और अभिषेक की चाकू से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। हमलावरों ने दोनों को कई चाकू से गोदा भी है। आरोप है कि सौतेली मां कुसुम ने अपने बेटे राजू और बहू अर्चना पत्नी जितेंद्र के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। घर में बंटवारे को लेकर काफी कलह चल रहा था। करीब 20 दिन पूर्व काफी विवाद हुआ था।

थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक ने बताया कि पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी/एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking