सुकरौली बाज़ार। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे व प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार की अगुवाई में नेहरू इंटर कालेज सेमरी सुकरौली के शिक्षकों ने मंगलवार को गोरखपुर फैज़ाबाद क्षेत्र के शिक्षक विधायक व विधान परिषद में नेता शिक्षक दल ध्रुव कुमार त्रिपाठी का जोरदार स्वागत किया।
शिक्षक विधायक प्रधानाचार्य परिषद के सम्मेलन में भाग लेने कुशीनगर जा रहे थे। सूचना मिलते ही शिक्षक भारी संख्या में फोरलेन के किनारे इकट्ठा हो गए और अपने विधायक को फूल मालाओं से लाद दिया। विधायक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस दौरान इकाई मंत्री दिलीप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष प्रहलाद कुमार गुप्ता, इंद्रेश कुमार, लक्ष्मी भारती, मनोज शाही, प्रमोद कुमार रजक, शैलेष गुप्ता, विनय कुमार सिंह, पवन गुप्ता, ओमप्रकाश, लक्ष्मी मिश्र, विनय कुमार सिंह, आरपी सिंह, संजय उपाध्याय, पवन प्रजापति सहित भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…