News Addaa WhatsApp Group Join करें

शिव-पार्वती विवाह वर्णन सून भावविभोर हुए श्रद्धालु

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

May 14, 2025  |  6:08 PM

187 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शिव-पार्वती विवाह वर्णन सून भावविभोर हुए श्रद्धालु WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरपुर सुक्खड़ के अकटहवां टोले पर स्थित भगवान शिव मंदिर परिसर में चल रहे एकादश रूद्र महायज्ञ के पंचम दिन भोजपुरी मानस सम्राट पंडित विरेन्द्र तिवारी ने शिव पार्वती विवाह का प्रसंग का वर्णन किया।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

इस विवाह प्रसंग को सुन श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। भगवान शिव एवं माता पार्वती के इस विवाह में श्रद्धालु झूमकर विवाह गीत गाए।शिव विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए विरेन्द्र तिवारी ने कहा कि पर्वत राज हिमालय की घोर तपस्या के बाद उनके घर अवतरित माता पार्वती बचपन से ही बाबा भोलेनाथ की अनन्य भक्त थीं। एक दिन पर्वतराज के घर महर्षि नारद पधारे और उन्होंने भगवान भोलेनाथ के साथ पार्वती के विवाह का संयोग बताया।नंदी पर सवार भोलेनाथ जब भूत पिशाचों के साथ बरात लेकर पहुंचे तो उसे देखकर पर्वतराज और उनके परिजन अचंभित हो गए। लेकिन माता पार्वती खुशी से भोलेनाथ को पति के रूप में स्वीकार कर लिया। प्रसंग में बताया कि भगवान की कथा जीवन जीना सिखाती है व सनातन धर्म के प्रति उनके जीवन में संस्कार गढ़ती है।वहीं मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु कथा सून भावविभोर हो गए।

इस दौरान यज्ञ समिति के अध्यक्ष मनोज यादव,सुरेन्द्र यादव,वीरेंद्र यादव, फागु यादव,नागेंद्र यादव,सूरज यादव, अच्छे लाल यादव, रामऔतार यादव,राजेश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking