Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश• दहेज हत्या के मामले में दो वांछित गिरफ्तार• मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन मठिया बुजुर्ग में, युवाओं के नाम जोड़े गए• भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल
Advertisement

सिविल सेवा में सफल होकर पहली बार गांव पहुंचे पवन का भव्य स्वागत

सुनील नीलम
May 5, 2025, 5:31 PM IST • अब तक 299 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • ढोल-नगाड़ों के बीच ग्रामीणों ने किया भावभीना अभिनंदन
  • फूलों की वर्षा और भावुक लम्हों से महका पूरा गांव 

  तुर्कपट्टी/कुशीनगर । यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 334वीं रैंक हासिल करने वाले पवन कुमार पांडेय जब पहली बार सफलता का परचम लहराकर सोमवार को अपने पैतृक गांव सिकटा पहुंचे, तो पूरे गांव में उल्लास की लहर दौड़ गई। जैसे ही पवन ने गांव में कदम रखा, ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच फूलों की बारिश कर उनका आत्मीय स्वागत किया। हर गली, हर चौक खुशी और गर्व के रंग में रंगा नजर आया।

परिवार के सदस्यों और सगे-संबंधियों ने पवन को फूल-मालाओं से लाद दिया। बुके भेंटकर बधाइयों की झड़ी लगा दी। इस गौरवपूर्ण पल में पिता रघुवीर पांडेय और माता किरन देवी की आंखों से गर्व और भावुकता के आंसू झलक पड़े। बाबा सत्यनारायण पांडेय, बच्चा पांडेय, चाचा पत्रकार धनेश्वर पांडेय, रामेश्वर पांडेय ने आशीर्वचनों से पवन का मनोबल और ऊंचा किया। गांव के प्रधान कन्हैया सिंह, सत्यदेव पांडेय, लल्लन गुप्ता, रमाकांत तिवारी, चंद्रदेव तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, प्रद्युम्न दुबे, विजय सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, महेंद्र सिंह, दिनेश तिवारी, अली हसन, छेदी गोंड, मैनेजर समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने पवन को फूलों से नहलाते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

पवन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे कुशीनगर जिले को गौरवान्वित कर दिया है। संघर्ष, तपस्या और अटूट समर्पण की मिसाल बन चुके पवन आज जिले के युवाओं के लिए उम्मीदों की एक नयी किरण बनकर चमक रहे हैं।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi