News Addaa WhatsApp Group Join करें

सलेमगढ़ : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला अठाईस वर्षीय युवक का शव

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 9, 2025  |  5:32 PM

628 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़ : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला अठाईस वर्षीय युवक का शव

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ के एक पुरवे में अठाईस वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजते हुए आगे की कार्यवाही में जुटी हैं।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा सलेमगढ़ पैठानी टोला के पश्चिमी खडउल पतवार के बीच एक शीशम के हरे पेड़ पर मच्छरदानी का फंदा बना कर लटका एक युवक का शव किसी बच्चे ने दोपहर एक बजे देखा और शोर मचाते भागने लगा। तब आमलोगों को शव की जानकारी हुई और किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी को दिया ।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निचे उतरवाकर, जानकारी जुटाने लगी मौजुद लोगों ने बताया की यह बुलेट पुत्र रामाशंकर उम्र लगभग 28 वर्ष जो बगल के टोला नुनिया पट्टी का निवासी है, और कबाड़ का काम करता था। जो नव जून सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे घर से निकला था। मृतक अपने पिछे बुजुर्ग मां पत्नी और नाबालिग दो बेटा और दो बेटी को छोड़ गया है। फांसी किस परिस्थिति में लगाया पता नहीं चल पाया।

प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धनबीर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, युवक ऐसा कार्य क्यों किया,इसका जानकारी पुलिस करेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया,साथ ही आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking