News Addaa WhatsApp Group Join करें

भूप सागर मेले में दर्शकों ने लिया कुश्ती का आनन्द

सुनील नीलम

Reported By:

Oct 15, 2024  |  7:08 PM

186 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भूप सागर मेले में दर्शकों ने लिया कुश्ती का आनन्द

तुर्कपट्टी। हर साल की भांति इस वर्ष भी दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के अवसर पर आयोजित विराट दंगल व मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, नेपाल, हरियाणा, पंजाब ,दिल्ली आदि राज्यों के पहलवानों के साथ साथ स्थानीय पुरुष एवं महिला पहलवानों ने अपने अपने दाव पेच का प्रदर्शन कर दर्शकों का मान मोह लिया। दंगल में मुख्य अतिथि डाक्टर बी के राय ने फीता काट कर कुश्ती का शुभारंभ किया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

कुश्ती प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि वेदांता अस्पताल छावनी पडरौना के निदेशक डाक्टर बी के राय ने फीता काटकर दंगल शुरू कराया। डाक्टर बी के राय, हरिकेश दुबे,अखिलेश तिवारी , ग्रापए के जिलाध्यक्ष शैलेश यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ किया। कुश्ती में इमरान मुरादाबाद नेसत्येंद्र सेमरिया को चित किया नागेंद्र दस अयोध्या ने रोहित राजस्थान को , लक्ष्मण यादव आसिफ देवरिया को, शैलेश तमकुहवा नूरमुहम्मद संत कबीरनगर को चित किया। वहीं महिला पहलवानों में बनारस की निधि ने तनु जौनपुर को करिश्मा गोरखपुर ने आस्था जौनपुर को आसमान दिखाया। मंजीत हरियाणा तथा रजत दिल्ली के बीच रोमांचक कुशी लड़ी गई दोनो पहलवानों ने आपने कला का प्रदर्शन किया जिसमे मंजीत हरियाणा ने रजत दिल्ली को आसमान दिखाया। दंगल प्रतियोगिता के निर्णायक केदारनाथ यादव तथा उस्मान अंसारी शामिल रहे। दंगल का संचालन अनूप मिश्रा ने किया।

दंगल के दौरान ही क्षेत्र से आई करीब दो दर्जन दुर्गा प्रतिमाओं का भूप सागर पोखरे में विसर्जन किया गया। जहां शांति व्यवस्था चाकचौबंद रखने के लिए थानाध्यक्ष कुबेरस्थान अजय कुमार मौर्य के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस के अलावा पीएसी के जवान मौजूद रहे। इस दौरान मुकेश नाथ तिवारी, दुर्गा दयाल तिवारी, सुरेन्द्र गुप्ता, दयाशंकर पाण्डेय, वीरबहादुर , डॉ पीके विश्वास, डॉ पीके प्रजापति, जनार्दन मिश्रा, मुन्ना सिंह, प्रभुनाथ गुप्ता, आदि का सराहनीय योगदान रहा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking