सुकरौली/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद वर्ष 2022 हाईस्कूल की परीक्षा में सुधांशु यादव ने शनिवार को 91.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय नेशनल इंटरमीडिएट कालेज ठूठी चौराहा सुकरौली का नाम रोशन किया हैं।
उपनगर सुकरौली के ठूठी चौराहा निवासी श्रीमती राधिका देवी व पन्नेलाल यादव के छोटे पुत्र सुधांशु यादव बचपन से ही पढ़ने में काफी होनहार थे। वर्ष 2022 की हाईस्कूल की परीक्षा में 91.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। सुधांशु अपने कठिन मेहनत व पढ़ाई के दम पर गणित विषय में पूर्णांक 100 में 100 अंक अर्जित किया। एक नम्बर से सुधांशु का जिले की टापटेन सूची में शामिल होने से वंचित रह गया। सुधांशु की इस सफलता पर शाम को उनके शुभ चिंतकों का बधाई देने का ताता लगा हुआ है। सुधांशु ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरूजनों को दी है।
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…
कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…