News Addaa WhatsApp Group Join करें

स्व: श्रीमती गोदावरी देवी की पुण्य तिथि पर जरुरतमंदों में वितरित किए गए कम्बल

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Dec 31, 2024  |  5:11 PM

106 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
स्व: श्रीमती गोदावरी देवी की पुण्य तिथि पर जरुरतमंदों में वितरित किए गए कम्बल WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा मुहम्मदा जमीन सिकटिया में स्थित राम-जानकी मंदिर के प्रांगण में स्व:श्रीमती गोदावरी देवी की पुण्य तिथि पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान कुशीनगर के तत्वावधान में कम्बल वितरित एवं सहभोज कार्य क्रम का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

इसके मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मोतीचक प्रतिनिधि संदीप सिंह उर्फ सोनू सिंह रहे। कम्बल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संदीप सिंह उर्फ सोनू ने कहा कि ठंड में गर्म कपड़े बांटना पुनीत कार्य होता है। ऐसे कार्यक्रमो से उन जरूरत मंद लोगों को मदद मिल जाती है। जिसके पास ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े नहीं है। संस्था के अध्यक्ष एवं बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर के मनोविज्ञान के प्रोफेसर डा० सीमा त्रिपाठी ने कहा की ठंड से बचाने के लिए दिव्यांश, जरूरत मंद और बुजुर्ग में कम्बल वितरित किया जा रहा है। और यह संस्था आगे भी जरूरतमंद लोगों में कम्बल वितरित करता रहेगा। लोरिक, फूला देवी, सरोज देवी, इन्द्रावती देवी, विन्दा, भरोसा, जीतेन्द्र, चन्नू सहित करीब तीन दर्जन जरूरत मंदों में नि: शुल्क कम्बल वितरित किया गया । एवं सहभोज कार्य क्रम का आयोजन किया गया। ‌कार्यक्रम की अध्यक्षता राम भूषण मिश्र अध्यक्ष मनोविज्ञान बुद्व पीजी कॉलेज कुशीनगर तथा संचालन संस्था के सचिव डा० हरिओम मिश्र ने किया।

इस दौरान सत्यजीत सिंह, प्रधान विजय कुशवाहा, पूर्व प्रधान हरेन्द्र सिंह, धीरज राव, अश्विनी द्विवेदी, गौतम मुनि तिवारी,धीरेन्द्र प्रताप सिंह, शौर्य सिंह, कोमल चौधरी, कृष्ण मोहन मिश्रा, प्रमोद मिश्र, गुलशन तिवारी, महन्थ देवनारायण दास, शुभ नरायन सिंह, उदयप्रताप सिंह, आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking