News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज में बिजली व्यवस्था सुधार को मिली रफ्तार ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि व नंगे तार बदलने की योजना, जनता से मांगी गई जानकारी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 21, 2025  |  9:58 PM

213 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज में बिजली व्यवस्था सुधार को मिली रफ्तार ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि व नंगे तार बदलने की योजना, जनता से मांगी गई जानकारी

 

आपके लिए और..- दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में...

तमकुहीराज, कुशीनगर। क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ और सुरक्षित बनाने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य योजनाएं शुरू की जा रही हैं। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि से लेकर पुराने तारों के प्रतिस्थापन तक कई कदम उठाए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, विद्युत विभाग व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की पहल पर निम्न कार्य किए जाने प्रस्तावित हैं–
1️⃣ पुराने व नंगे LT तारों को सुरक्षित AB केबल से बदला जाएगा।
2️⃣ जर्जर और ओवरलोड AB केबल को नए तारों से प्रतिस्थापित किया जाएगा।
3️⃣ भीड़भाड़ वाले एवं संकरे इलाकों में सुरक्षा की दृष्टि से Armoured AB केबल का उपयोग होगा।
4️⃣ 10 KVA, 16 KVA, 25 KVA, 63 KVA एवं 100 KVA क्षमता वाले ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
5️⃣ 20 किलोमीटर से लंबी 11 KV लाइन का बाइफर्केशन कर आपूर्ति को और आसान व संतुलित बनाया जाएगा।
6️⃣ आवश्यकता के अनुसार 100 मीटर तक नई LT लाइन का विस्तार किया जाएगा।

इन प्रयासों से आने वाले समय में गांवों व कस्बों में बिजली आपूर्ति अधिक सुरक्षित, निर्बाध और मजबूत होगी।

क्षेत्रीय विधायक डॉ. असीम कुमार ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके गांव, बाजार या नगर में उपरोक्त समस्याओं में से कोई मौजूद है, तो वे उसका विवरण 22 सितंबर दोपहर 2 बजे तक विधायक कार्यालय में प्रार्थना पत्र या सूचना के रूप में उपलब्ध कराएं। सभी प्राप्त प्रस्तावों को शासन स्तर पर भेजा जाएगा ताकि शीघ्र समाधान कराया जा सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking