News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : “मेरी पत्नी लौटा दो” की गूंज के साथ टावर पर चढ़ा युवक….पुलिस-प्रशासन की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 9, 2025  |  6:02 PM

1,296 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : “मेरी पत्नी लौटा दो” की गूंज के साथ टावर पर चढ़ा युवक….पुलिस-प्रशासन की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

कुशीनगर । मंगलवार दोपहर तमकुहीराज कस्बा स्थित मस्जिद के पास मजार के बगल उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। टावर पर चढ़ा युवक थाना सेवरही क्षेत्र के ग्राम अहिरौली मिश्र निवासी कृष्णा पुत्र मनोज बैठा बताया गया।

आपके लिए और..- दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में...

युवक का कहना था कि उसका प्रेम विवाह गोड जाति की युवती से हुआ है, जबकि वह स्वयं धोबी जाति से है। आरोप है कि जाति का बहाना बनाकर ससुराल पक्ष उसकी पत्नी की विदाई नहीं कर रहा है और उसकी दूसरी शादी कराने की साजिश रच रहा है। कृष्णा बीते दो महीनों से तमकुहीराज कस्बे में अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था। मानसिक तनाव से परेशान होकर उसने यह खतरनाक कदम उठाया।

जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली, थाना तमकुहीराज के वरिष्ठ उप निरीक्षक दिनेश साहनी एवं चौकी प्रभारी तमकुहीराज कस्बा महेश मिश्र भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से युवक से बात कर उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह बार-बार “मेरी पत्नी को बुला दो” की ही मांग करता रहा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना पर उप जिलाधिकारी तमकुहीराज आकांक्षा मिश्र भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने स्वयं टावर पर चढ़े युवक से संवाद कर उसे शांत करने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल टावर से नीचे उतारा गया। इसके बाद उसे पुलिस की निगरानी में उप जिलाधिकारी कार्यालय ले जाया गया, जहां उसे विस्तार से समझाया गया।

बोली उप जिलाधिकारी आकांक्षा

उप जिलाधिकारी आकांक्षा मिश्र ने तमकुहीराज पुलिस को निर्देश दिए कि युवक की पत्नी की तलाश कर शीघ्र आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासनिक आश्वासन के बाद जाकर युवक शांत हुआ। समय रहते पुलिस और प्रशासन की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking