News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटकता मिला युवक युवती का शव,कार्यवाही में जुटी पुलिस

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 2, 2025  |  7:00 AM

134 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटकता मिला युवक युवती का शव,कार्यवाही में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक बगीचे में युवक और युवती के शव पेड़ से लटके हुए पाए गए। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने जब यह दृश्य देखा तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ डोल मेले में सुरक्षा का ‘फुलप्रूफ’ प्लान, चप्पे-चप्पे पर...

घटना ग्राम परसौन की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, बगीचे में एक पेड़ से दोनों शव लटके हुए थे, जिसे देखकर उन्होंने तुरंत तमकुहीराज थाना को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज सुशील कुमार शुक्ल ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र करना शुरू कर दिया है। सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है — यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की तह तक पहुंचने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

एक घंटे में लौट आई मासूम की मुस्कान: बरवापट्टी पुलिस ने गुम हुए 6 वर्षीय अदनान को खोज निकाला
एक घंटे में लौट आई मासूम की मुस्कान: बरवापट्टी पुलिस ने गुम हुए 6 वर्षीय अदनान को खोज निकाला

कुशीनगर। घर में आया छह साल का मासूम अचानक लापता हो जाए तो परिवार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking