News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: स्मार्ट फोन पाकर खिले छात्र छात्राओं के चेहरे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 20, 2024  |  7:00 PM

111 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: स्मार्ट फोन पाकर खिले छात्र छात्राओं के चेहरे
  • ज्ञान अर्जन का साधन है स्मार्ट फोन- रणजीत राय
  • 1197 छात्र – छात्राओं में वितरित किये गये स्मार्ट फोन

तमकुहीराज/कुशीनगर ।विद्यावती देवी महाविद्यालय वैषणी नगर (झरही ) तमकुहीराज में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत 1197 छात्र- छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किये गये । स्मार्ट फोन पाये छात्र – छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया । मुख्य अतिथि ने छात्र — छात्राओं से उक्त फोन के माध्यम से ज्ञान अर्जन करने का आह्वान किया ।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

विद्यावती देवी महाविद्यालय के परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजली व दीप प्रज्वलन कर किया गया । उसके बाद बच्चो ने स्वागत गान प्रस्तुत किया । स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय उर्फ “बड़े ” ने कहा कि छात्र छात्राएं देश के भविष्य के निर्माता है । जिसका प्रारम्भ अच्छे संस्कार और शिक्षा से होता है । उन्होंने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने छात्र छात्राओं के अध्ययन को सुगम बनाने के लिए यह कदम उठाया है । मुख्य अतिथि ने छात्रों का आह्वान किया कि स्मार्ट फोन का बेहतर उपयोग कर अपनी शिक्षा को बेहतर बनाये ।

महाविद्यालय के प्रबन्धक बबलू राय ने कहा कि छात्र- छात्राएं देश के भविष्य है इनके लिए तकनीकी शिक्षा जरूरी है इस लिए स्मार्ट फोन आवश्यक है । उन्होंने बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । प्राचार्य डॉक्टर अभय कुमार राय ” समाजशास्त्री” ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर रमेश चन्द्र यादव , बिनोद राय उर्फ गुड्डू राय, सुधीर सिंह, सोनू राय, राजेश यादव, दिव्यांशुजीत शाही, सत्य राय, मारकंण्डेय सिंह, संदीप कुशवाहा, मनोज कुमार, महेंद्र कुमार, पवन गिरी, अमित राय, सतेंद्र शाहनी, बृजकिशोर शाहनी आदि उपस्थित रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking