News Addaa WhatsApp Group Join करें

ट्रक की चपेट आने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला गोरखपुर रेफर 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 24, 2025  |  8:14 PM

194 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ट्रक की चपेट आने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला गोरखपुर रेफर 

रामकोला, कुशीनगर।  रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के बलुआ शराब भट्ठी के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने- सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार महिला और पुरुष नीचे गिर गये। महिला ट्रक की चपेट में आने के कारण बुरी तरह घायल हो गयी। स्थानीय सीएचसी में ले जाने के बाद प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

आपके लिए और..- रात के अंधेरे में बैरियरों पर एएसपी का ‘सरप्राइज चेक’,बहादुरपुर...

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय नगर पंचायत के अंतर्गत रामकोला- कसया मार्ग स्थित महाराणा प्रताप चौराहा से सौ मीटर आगे शराब भट्ठी के सामने मंगलवार को दो मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत हो गई। घटना के दौरान बाइक से नीचे गिरी हाटा कोतवाली क्षेत्र के देवराड़ पिपरा निवासी महिला रीतिका देवी पत्नी राजकुमार पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। जिसमें महिला को गंभीर चोटें आई हैं तथा हाथ- पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसे सीएचसी रामकोला ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी होने पर रिश्तेदार और परिवार जन पहुंच गए थे। पुरुष को हल्के रुप में चोटें आई थीं। जिन्हें परिवार जनों अपने साथ लेकर चले गए।

UPDATE

मेडिकल कॉलेज ले जाते समय महिला की मौत होने की जानकारी प्राप्त हुई हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking