तमकुहीराज/कुशीनगर (शोएब खान) । आगमी त्यौहार के क्रम में तरयासुजान पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च कर शांति और सुरक्षा का संदेश दिया।
जानकारी रहे की प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस आम जनता की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया से लेकर असामाजिक तत्वों पर कड़ी से कड़ी निगरानी कर रही है ।
प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, बहादुरपुर कार्यवाहक पुलिस चौकी प्रभारी रणविजय सिंह, उप निरीक्षक विमलेश द्विवेदी, उप निरीक्षक शुभम वर्मा, दीवान रमेशचंद्र यादव, आरक्षी बाबूराम सिंह,आरक्षी विलास यादव आरक्षी बृजेश यादव मय पीएसी के टीम द्वारा आज बहादुरपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत सलेमगढ़ बाजार मिया मियां , बहादुरपुर सलेमगढ़ पठानी टोला में आगामी त्यौहार को लेकर संयुक्त फ्लैग मार्च किया गया।
