News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: पिकप से तीन राशि गो वंश बरामद,एक गिरफतार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 30, 2024  |  5:50 PM

259 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: पिकप से तीन राशि गो वंश बरामद,एक गिरफतार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस दो जगहों से मात्र बारह घंटे के अंदर दो माल वाहक पिकप से पांच राशि प्रतिबंधित गो वंश को तस्करो के चंगुल से मुक्त कराते हुए दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है,पकड़े गए पशु तस्कर अंतर जनपदीय पशु तस्कर गैंग के सदस्य बताए जा रहे है। भले ही पशु तस्कर तस्करी का ट्रेड बदल कर पुलिस की आंख में धूल झोंकने का प्रयास करे,लेकिन कुशीनगर में आई पी एस संतोष कुमार मिश्र की पुलिस तस्करो की कमर तोड़ने में पीछे नहीं हैं।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

जानकारी रहे की गुरुवार की रात्रि में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह के अगुवाई में चौकी प्रभारी बहादुरपुर शनि ज्वाला,आरक्षी विरेंद्र गुप्ता,आरक्षी संदीप कुमार,आरक्षी बिलाश के साथ रूटीन गस्त पर थे की बहादुरपुर हाईवे के पास से पिकप वाहन संख्या UP12BT8946 से तस्करी कर ले जायी जा रही तीन राशि गोवंश व एक मोबाइल के साथ एक अंतर्जनपदीय पशु तस्कर शहजाद पुत्र फारूख निवासी सम्भलहेडा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फनगर को गिरफ्तार करने में सफल हुए।स्थानीय पुलिस बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 307/2024 धारा 3/5ए/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है।

इंस्पेक्टर आशुतोष बोले

इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की छेड़ी गई जंग को अमली जमा पहनाने के क्रम में मेरी टीम ने चौकी प्रभारी बहादुरपुर के नेतृत्व में मात्र बारह घंटे के अंदर दो माल वाहक पिकप से पांच राशि प्रतिबंधित पशुओं को तस्करो के हाथ से मुक्त कराते हुए दो अंतर जनपदीय पशु तस्कर को दबोचा है,पकड़े गए दोनो पशु तस्कर गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। आगे भी पशु तस्करो की खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!

कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking