News Addaa WhatsApp Group

उप्र लेखपाल संघ के तहसील इकाई कसया का द्विवार्षिक चुनाव मंगलवार को तहसील सभागार में हुआ संपंन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Dec 5, 2023  |  6:19 PM

68 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उप्र लेखपाल संघ के तहसील इकाई कसया का द्विवार्षिक चुनाव मंगलवार को तहसील सभागार में हुआ संपंन
  • राधेश्याम सिंह लगातार दूसरी बार अध्यक्ष व सुनील कुशवाहा बने मंत्री

कसया। उप्र लेखपाल संघ के तहसील इकाई कसया का द्विवार्षिक चुनाव मंगलवार को तहसील सभागार में संपंन हुआ। इसमें राधेश्याम सिंह लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने। शेष पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी शैलेंद्र मिश्र, हृदयानंद वर्मा व विभव शर्मा रहे। अध्यक्ष पद के लिए राधेश्याम सिंह व डा. शैलेंद्र दूबे आमने-सामने रहे। राधेश्याम को 18 व शैलेंद्र को 17 मत मिले। इस प्रकार एक मत से राधेश्याम सिंह विजयी रहे। इनके अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रतन मंजरी, मंत्री सुनील कुशवाहा, उप मंत्री वेद प्रकाश गाेंड, कोषाध्यक्ष सुनील यादव, आडिटर कालिंदी कला यादव को निर्विरोध चुना गया।

सभी पदाधिकारियों को संघ के जिलाध्यक्ष निलेश रंजन राव ने उनके पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव अधिकारी मिश्र ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता जरूरी है। कोई भी निर्णय बैठक करने के बाद ही लिया जाए तो संघ बेहतर चलेगा। नवनियुक्त अध्यक्ष सिंह ने कहा कि संघ की मजबूती के लिए सबकी सहभागिता आवश्यक है। लेखपालों के मान-सम्मान की पूरी हिफाजत होगी। इन पर किसी प्रकार की आंच नहीं आने दिया जाएगा। संचालन शिवांगी मिश्र ने किया।

इस दौरान रजिस्ट्रार कानूनगो ब्रजेश मणि त्रिपाठी, नंदलाल पाठक, शैलेश दूबे, विनोद सिंह, सनी गुप्ता, अंगध्वज पासवान, विश्वदीपक सिंह, राजन मिश्र, अकरम अली, सुकृति सिंह, दिव्या श्रीवास्तव, गुलफ्सा, संध्या, जयप्रकाश, अरविंद गोंड आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking