News Addaa WhatsApp Group Join करें

आजादी पूर्व का बाजार उपेक्षा का शिकार-सपहा में अंग्रेज भी करते थे खरीददारी

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Nov 1, 2021  |  8:35 AM

672 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आजादी पूर्व का बाजार उपेक्षा का शिकार-सपहा में अंग्रेज भी करते थे खरीददारी

सपहा/कुशीनगर । आजादी के पूर्व से लग रहा सपहा बाजार अब चार साल से नगरपालिका परिषद कुशीनगर का अंग बन चुका है। लोगों को उम्मीद थी कि नपा में शामिल हो जाने के बाद इस बाजार का चतुर्दिक विकास होगा। पर अपेक्षा के विपरीत इस बाजार की उपेक्षा होने लगी है। इस बाजार में अंग्रेज भी खरीददारी करते थे।
ड्रेनेज, सफाई, रोशनी, आबादी के अंदर सम्पर्क मार्गों का दुर्दशा इस बाजार की प्रमुख समस्या है।
जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से इस बाजार के लोगों व राहगीरों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।  जलनिगम विभाग द्वारा छः माह पूर्व बाजार में पूर्व निर्मित नाली को तोडवाकर पानी सप्लाई हेतु पाइप बिछाकर पाइप को ढकने के बाद बिना नाली का निर्माण कराये वैसे ही छोड दिया गया। जिससे पूरे गांव का गंदा पानी बाजार तथा सडक के किनारे बह रहा है।  दुर्गन्ध के चलते लोगों को संक्रामक रोग फैलने  का डर सता रहा है। बाजार निवासी मोहन केशरी,मुजफ्फर अंसारी,बीरबहादुर कुशवाहा, राकेश केशरी,बुनेला प्रसाद,डोमा जायसवाल, मुकेश केशरी, महावीर केशरी,किसुन,कौशल किशोर जायसवाल आदि ने बताया नगरपालिका को कई बार सूचना दी जा चुकी है। लेकिन उन लोगों की बातों को ऐसा लग रहा है कि बिना धरना प्रदर्शन के नगरपालिका के जिम्मेदार सुनने वाले नहीं हैं।इस सम्बंध में अधिशासी अधिकारी प्रेमशंकर गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था। सच में ऐसी दिक्कत है तो आज ही उसको दिखवाने के बाद तत्काल जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
दही व मछली के लिए प्रसिद्ध है बाजार:सपहा बाजार की दही,मछली और ताजी सब्जियों के लिए काफी प्रसिद्ध है।  यहां कसया सहित अन्य दूररदराज के ग्रामीण बाजार करने नित्य आया करते हैं। यहा सप्ताह में मंगलवार और शनिवार को दो दिन बाजार लगता है।यद्यपि कि इस बाजार को पूर्व सरकार में मंडी के रूप में विकसित कराया गया था लेकिन  प्रशासनिक उपेक्षा के कारण इस समय यह बाजार अपना अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को रौंदा, दो की मौके पर मौत; तीसरी जिंदगी-मौत से जूझ रही
तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को रौंदा, दो की मौके पर मौत; तीसरी जिंदगी-मौत से जूझ रही

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित माधोपुर कट के पास…

सिसवा गोपाल में किसानों के लिए चौपाल, बी. पैक्स गोदाम का किया निरीक्षण
सिसवा गोपाल में किसानों के लिए चौपाल, बी. पैक्स गोदाम का किया निरीक्षण

आईपीएल चीनी मिल खड्डा की पहल, लगाया चौपाल खड्डा, कुशीनगर। तहसील खड्डा क्षेत्र अंतर्गत…

गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking