News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी पुलिस नागरिक आरक्षी सीधी भर्ती परीक्षा को सकुसल सम्पन्न करने के लिए एसपी कुशीनगर ने पुलिस कर्मियों को किया ब्रीफ

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 15, 2024  |  6:44 PM

173 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी पुलिस नागरिक आरक्षी सीधी भर्ती परीक्षा को सकुसल सम्पन्न करने के लिए एसपी कुशीनगर ने पुलिस कर्मियों को किया ब्रीफ
  • ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियो को मिले आवश्यक दिशा-निर्देश

कुशीनगर। आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस नागरिक आरक्षी सीधी भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया गया।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी पुलिस को पुलिस बल के साथ परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण करने, परीक्षा केन्द्र पर लगे पुलिस बल द्वारा अभ्यर्थियों के पहचान पत्र व प्रवेश पत्र के फोटो से चेहरे की पहचान करने के पश्चात ही प्रवेश दिए जाने, परीक्षा केन्द्र के आस-पास सौ मीटर परिधि में धारा 144 का पालन कराए जाने, परीक्षा केन्द्र के आस-पास ध्वनि विस्तारक यन्त्रों/डीजे आदि का प्रयोग न करने, परीक्षा केन्द्रों के आस-पास पांच सौ मीटर परिधि में कोई फोटोस्टेट की दुकान न खुलने के लिए निर्देश दिए गए।

एसपी ने अपने निर्देशों में यह भी कहा की परीक्षा परिसर में परीक्षार्थियों द्वारा मोबाइल फोन, ब्लूटूथ अथवा अन्य संचार सम्बन्धी,इलेक्ट्रानिक उपकरण इत्यादि ले जाना पूर्णतया प्रतिबन्धित है। अनुचित साधनों का प्रयोग रोकने तथा प्रश्न पत्रों के रख-रखाव एवं उनके संचरण के मध्य समुचित सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अभिनव त्यागी एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी रितेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking