Saturday, 28 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

तुर्कपट्टी: मेधावी छात्रों को किया गया प्रोत्साहित

सुनील नीलम
Dec 21, 2024, 7:00 PM IST • अब तक 51 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

तुर्कपट्टी । थाना क्षेत्र के ग्रामसभा घोरठ शंकरपुर के लखी बाग में संचालित किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज शनिवार को सम्पन्न हुए बौद्धिक परीक्षा में कक्षा षष्ट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले अन्तिमा कुशवाहा,ऋतु गुप्ता, साजिया खातुन,अंकित कुमार,रीषिमा शर्मा, लकी यादव, राजू निषाद व अरमान अंसारी आदि मेधावी छात्रों को प्रधानाचार्य द्वारा लेखन सामग्री देकर प्रोत्साहित किया गया।पुरस्कार पाने वाले प्रसन्न छात्रों ने भी अपने शिक्षकों से भविष्य में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने का आश्वासन दिया।

प्रातः वन्दन के पश्चात कक्षा षष्ट में अध्ययनरत सवा सौ छात्रों में हुयी विषयगत टेस्ट में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करते समय अपने सम्बोधन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजयकृष्ण सिंह ने कहा कि आगामी वार्षिक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा इसलिये आप सभी छात्र अभी से अध्ययन में जुट जायें।आप का परिश्रम ही आपके सफलता की गारण्टी है।वरिष्ठ शिक्षक अमरनाथ पाण्डेय ने छात्रों के बौद्धिक परीक्षा की सफलता पर सन्तोष व्यक्त करते हुए उसमें मिली कुछ कमियों को दूर करने के लिये सुझाव दिये।

Advertisement

बौद्धिक परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने वाले शिक्षकों ने कम अंक पाने वाले छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उनको निराश होने की बजाय अगले आयोजित टेस्ट में आपस में प्रतिस्पर्धा कर अधिक अंक प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिये।इस अवसर पर चन्द्रशेखर प्रसाद,विनोद कुमार पाण्डेय, सिराजुद्दीन अंसारी,बृजेश पटेल व राजेन्द्र वर्मा आदि शिक्षक उपस्थित थे।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi