कुशीनगर। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन एंटी चीयर्स’ के तहत तुर्कपट्टी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 लोगों को कानून के दायरे में लाया है।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन कर गंदगी फैलाने और आमजन को असुविधा पहुंचाने वाले 19 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 292 के तहत विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे लोगों को चिन्हित किया, जो खुलेआम शराब पीकर सार्वजनिक व्यवस्था और स्वच्छता को प्रभावित कर रहे थे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी से न केवल कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में ऐसे लोगों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगी।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव की अपील!
थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी आलोक कुमार यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, “सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करना और गंदगी फैलाना कानूनन अपराध है। पुलिस की मंशा केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता लाना भी है। सभी नागरिक कानून का सम्मान करें और अपने गांव, कस्बे एवं बाजार को स्वच्छ, सुरक्षित और नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें। यदि कहीं भी इस प्रकार की गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।”
तुर्कपट्टी पुलिस की इस कार्रवाई से खुलेआम शराब पीकर हुड़दंग करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ ‘ऑपरेशन एंटी चीयर्स’ के तहत आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…