News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी पुलिस का शिकंजा: बिहार के तीन वांछित गो तस्कर दबोचे, आपराधिक इतिहास भी आया सामने

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 8, 2026  |  7:18 PM

302 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी पुलिस का शिकंजा: बिहार के तीन वांछित गो तस्कर दबोचे, आपराधिक इतिहास भी आया सामने

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तुर्कपट्टी पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। गो-तस्करी के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन रस्सियां भी बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में दो के खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिससे इनके संगठित अपराध से जुड़े होने की आशंका और मजबूत हुई है।

आपके लिए और..- चोरी का खुलासा और गुमशुदा की बरामदगी से गरुलपार पुलिस...

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तुर्कपट्टी पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 125/2026 से संबंधित तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके विरुद्ध धारा 111(4), 325 बीएनएस, उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज है।

जानकारी रहे कि पकड़े गए अभियुक्त बिहार के रहने वाले हैं तीनों आरोपी
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सोनू अली पुत्र संजय शाह, अली अहमद पुत्र साबिर अली तथा अरमान अली पुत्र संजय शाह निवासी अहिरौली दुबौली टोला तकिया, थाना गोपालपुर, जनपद गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सोनू अली पर देवरिया और कुशीनगर के विभिन्न थानों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, हत्या के प्रयास तथा गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अरमान अली के खिलाफ गोरखपुर और संतकबीरनगर जनपद में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं। इससे स्पष्ट है कि दोनों आरोपी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन रस्सियां बरामद की हैं, जिन्हें साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया गया है।

इस कार्रवाई को सफल बनाने में थानाध्यक्ष आलोक कुमार, स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक स्वतन्त्र देव सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार सहित थाना तुर्कपट्टी के पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध और गो-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking