News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी: अचानक जानवर के सामने आने से पेड़ से टकराई कार, युवती समेत तीन घायल

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 14, 2024  |  7:47 PM

163 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: अचानक जानवर के सामने आने से पेड़ से टकराई कार, युवती समेत तीन घायल
तुर्कपट्टी। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत सपही टड़वा से होकर गुजर रहे कसया-तमकुहीरोड मार्ग पर जमुआन पुल से आगे एक निजी स्कूल के पास एक कार अनियंत्रित होकर पटरी पर मौजूद लोहे के खंभे में जा टकराई। घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसमें सवार एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना का कारण सड़क पर आए पशु को बचाने में कार से चालक का नियंत्रण हट जाना बताया जाता है। घायलों को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका इलाज हुआ।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सुबह नौ बजे पटहेरवा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत ज्वार भैंसहा के प्रधान संतराज खरवार (35) की कार से तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के सपही खुर्द निवासी अभिषेक राय(28) व सेवरही थानाक्षेत्र के दुमही बंगरा रामबक्स राय निवासी आंचल शुक्ला (24) बिहार के नवादा जा रहे थे। उन्हें शुक्रवार को लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित होने शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होना था। कार ग्राम प्रधान संतराज खरवार चला रहे थे।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

चालक के अनुसार वे उक्त स्थान पर पहुंचे थे कि अचानक सड़क पर एक जानवर आ गया जिसे बचाने में कार सड़क के दाईं तरफ लोहे के खंभे में जा भिड़ी। तीनो लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking