तुर्कपट्टी। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापाकड़ में धर्मपुर नहर चौराहा के समीप एक अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से साइकिल से स्कूल जा रही एक पंद्रह वर्षीय छात्रा घायल हो गई। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थानाक्षेत्र के ही बरवाराजापाकड़ के बहुरिया टोला निवासी छोटेलाल रजक की कक्षा नौ में पढ़ने वाली 15 वर्षीय पुत्री सपना मंगलवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे साइकिल से गुरवलिया स्थित विद्यालय जा रही थी कि उक्त गांव में कसया-तमकुहीरोड मार्ग पर उक्त चौराहा से सौ मीटर पूरब पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित बाइक ने ठोकर मार दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल छात्रा को इलाज के लिए ले गए।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…