News Addaa WhatsApp Group Join करें

उजारनाथ मंदिर के पर्यटन विकास पर होगा एक करोड़ का व्यय

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 2, 2025  |  5:49 PM

295 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उजारनाथ मंदिर के पर्यटन विकास पर होगा एक करोड़ का व्यय WhatsApp
  • विधायक के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग ने शासन को भेजी है कार्ययोजना
  • बहुउद्देशीय कक्ष,सोलर लाइट व पेयजल व बैठने की सुविधा से श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। विकास खंड तमकुहीराज के उजारनाथ गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर को पर्यटन के मानचित्र पर विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग ने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं अवस्थापना विकास के लिए शासन से एक करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाई है। इस कार्य के लिए क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) मांगी गई थी।

आपके लिए और..- साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए!...

कार्यदाई संस्था सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) के स्थानिक अभियंता (रेजीडेंट इंजीनीयर) गोरखपुर-बस्ती मंडल संदीप चौरसिया ने बताया कि कार्ययोजना के लिए सितंबर माह में धन अवमुक्त होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। प्रस्तावित विकास कार्यों में बहुउद्देशीय कक्ष का निर्माण, लगभग चार सौ वर्ग मीटर क्षेत्र में इंटरलाकिंग टाइल्स का कार्य, श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था तथा बैठने के लिए स्टोन बेंच की स्थापना प्रमुख हैं। विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि उजारनाथ मंदिर अत्यंत प्राचीन है और यहां विशेषकर महाशिवरात्रि के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। सुविधाओं के अभाव के कारण श्रद्धालुओं को कठिनाई उठानी पड़ती थी। क्षेत्रीय जनता की मांग पर उन्होंने पर्यटन मंत्री से मिलकर यह प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में क्षेत्र के अन्य प्रमुख मंदिरों का भी पर्यटन विकास कराया जाएगा, जिससे न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

मंदिर के विकास की इस पहल से भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों में हर्ष व्याप्त है। उनका मानना है कि पर्यटन सुविधाओं में वृद्धि से मंदिर की आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पहचान को भी नया आयाम मिलेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील
साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील

कुशीनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की रकम पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन…

पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking