Friday, 27 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27• कुशीनगर के प्रमुख सरकारी और निजी ITI व पॉलिटेक्निक संस्थानों की लिस्ट 2026-27: जानें कोर्स, ट्रेड और एडमिशन प्रक्रिया
Advertisement

UP पंचायत चुनाव: 24 से 26 मार्च के बीच जारी होगी अधिसूचना, जानें कब और कितने चरण में होगा मतदान!

न्यूज अड्डा डेस्क
Mar 9, 2021, 12:03 PM IST • अब तक 1.5K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (UP Gram Panchayat Chunav 2021) का ऐलान 24 से 26 मार्च के बीच किया जाएगा. राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) 75 जिला पंचायतों, 826 विकास खंडों और 58,194 ग्राम पंचायतों के चुनाव 4 चरणों में कराने की तैयारी कर रहा है. राज्य निर्वाचन आयोग की कोशिश है कि 30 अप्रैल तक चुनाव संपन्न करा लिए जाएं. प्रत्येक चरण में तीन से चार दिन का अंतर होगा. हर जिले में एक ही चरण में चुनाव कराया जाएगा.

पंचायती राज विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 19 मार्च को राज्य सरकार के 4 वर्ष पूरे हो रहे हैं. इस अवसर पर सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में तीन से चार दिन तक अपने चार वर्षों की उपलब्धि का प्रचार प्रसार करेगी. ऐसे में चार-पांच दिन बाद पंचायती राज विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की जाएगी. इसके बाद 25 या फिर 26 मार्च को आयोग द्वारा अधिसूचना जारी हो सकती है.

Advertisement

पंचायती राज विभाग जारी करेगा पहली अधिसूचना

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की फाइनल लिस्ट 17 मार्च तक आएगी. आरक्षण का निर्धारण होने के बाद उसे अंतिम रूप देने में तीन से चार दिन का समय लगेगा. उम्मीद है कि 22 मार्च तक आरक्षण की फाइनल सूची आयोग को मिल जाएगी, जिसे जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजा जाएगा. इसके बाद आयोग की तरफ से चुनाव कराने का प्रस्ताव पंचायती राज विभाग को भेजा जाएगा. आयोग के प्रस्ताव के बाद विभाग पहली अधिसूचना जारी करेगा. इसके अगले दिन निर्वाचन आयोग पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान और अचार संहिता लागू होने की घोषणा करेगा.

4 चरणों में होगा मतदान

आयोग के मुताबिक 30 अप्रैल तक चार चरणों में मतदान कराया जाएगा. प्रत्येक चरण के बीच तीन से चार दिन का अंतर होगा. हर जिले में एक ही चरण में चुनाव होगा.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi