News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: प्रधान प्रत्‍याशी ने गांव में बांटी शराब, पीने के बाद 2 युवकों की मौत, दो की हालत ब‍िगड़ी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 21, 2021  |  7:26 PM

1,195 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: प्रधान प्रत्‍याशी ने गांव में बांटी शराब, पीने के बाद 2 युवकों की मौत, दो की हालत ब‍िगड़ी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक बार फिर जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर हैं। जहरीली शराब पंचायत चुनाव में बांटी गई थी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में डीएम और एसएसपी समेत जिले के अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आपके लिए और..- कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व...

जानकारी के अनुसार, गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के छपरावत में पंचायत चुनाव को लेकर प्रधान प्रत्याशी गांव में मंगलवार देर रात वोटरों को लुभाने के लिए शराब का वितरण किया था, जिससे शराब पीने से 2 लोगों की देर रात तबीयत खराब हो गई और सुबह दो लोगों की गांव में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे डीएम और एसएसपी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर, गंभीर रूप से बीमार दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उमौके पहुंची पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब को लेकर घर-घर सर्च ऑपरेशन चलाना शुरू कर दिया है। कई घरों में देसी शराब के खाली पव्वे भी बरामद हुए हैं। पुलिस और लोगों से लाउडस्पीकर द्वारा अपील कर रही है, अगर किसी ने भी रात में शराब पी हो तो तत्काल प्रशासन को बताएं, जिसको समय रहते अस्पताल में भर्ती करा दें और इलाज मिल सके, जिसकी जान बच जाए। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking