News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: परफॉर्मेंस की समीक्षा में नपे पुलिसकर्मी,तीन दरोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को दिया रिटायरमेंट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 25, 2020  |  9:40 AM

756 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: परफॉर्मेंस की समीक्षा में नपे पुलिसकर्मी,तीन दरोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को दिया रिटायरमेंट

उत्तर प्रदेश सरकार ने 50 की उम्र पार कर चुके 11 पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को जबरन रिटायर कर दिया है. ये पुलिसकर्मी लखनऊ कमिश्नरेट में कार्यरत थे. यूपी पुलिस ने इन पुलिसकर्मियों के काम की समीक्षा की थी. लखनऊ कमिश्नरेट के मुताबिक इन पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों की कार्यदक्षता पुलिस विभाग की संस्कृति के अनुकूल नहीं है.

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

जिन 11 सरकारी कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृति दी गई है उनमें 3 सब इंस्पेक्टर, 7 कांस्टेबल और 1 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल है.

बता दें कि लखनऊ कमिश्नरेट में नियुक्त ऐसे अराजपत्रित कर्मचारी जो 31 मार्च 2020 को 50 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं अथवा जिनकी आयु इससे अधिक है. पुलिस विभाग ऐसे कर्मचारियों के काम की समीक्षा कर रहा है.

इसके लिए यूपी सरकार और पुलिस के आदेश के आधार पर एक स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया था.

यूपी पुलिस ने कहा है कि ऐसे समस्त कार्मिकों से सर्विस रिकॉर्ड और उनकी कार्य क्षमता का गहनता से अध्ययन किया गया. इसके बाद कमेटी की सिफारिश के आधार पर उपनिरीक्षक पद स्तर के 3, आरक्षी स्तर के 7 और चतुर्थ श्रेणी पद स्तर के 1 कार्मिक को 24 नवंबर 2020 से अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है.

बता दें कि राज्य सरकार 50 साल से अधिक आयु वाले कर्मचारियों के कामकाज की समीक्षा कर रही है. अपेक्षित रिजल्ट नहीं देने वाले कर्मचारियों की राज्य सरकार अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे रही है. इस बाबत मुख्य सचिव आरके तिवारी की ओर से जारी आदेश में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिवों और सचिवों से 50 वर्ष की आयु पार कर चुके स्टाफ के कामकाज की समीक्षा करने को कहा गया था.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking