Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश• दहेज हत्या के मामले में दो वांछित गिरफ्तार• मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन मठिया बुजुर्ग में, युवाओं के नाम जोड़े गए• भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल
Advertisement

विधायक एवं एआरएम ने हरी झंडी दिखाकर रोडवेज बस का किया शुभारंभ

Ram Bihari Rao
Reported By: Ram Bihari Rao
Aug 30, 2025, 7:42 PM IST • अब तक 174 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

रामकोला, कुशीनगर ।  क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड एवं पडरौना डिपो के एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने यात्रियों की परिवहन सुविधा को ध्यान में रखते हुए शनिवार को रामकोला तिराहे पर रामकोला से गोरखपुर जाने के लिए रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर विधानसभा वासियों हेतु सौगात के रूप में बस सेवा का शुभारंभ किया।

विधायक श्री गोंड ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक परिवहन सेवा बेहतर हो इस पर सरकार प्रयासरत है।यह उसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है। इसके शुभारंभ से विशेष रूप से विद्यार्थियों, मरीजों और व्यापारियों को इसका ज्यादा लाभ मिलेगा। इस रोडवेज बस सेवा की शुरू होने से निश्चित ही ग्रामीण क्षेत्र की यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यह बस सुबह 7 बजे रामकोला से प्रस्थान करेगी जो अमवा मन्दिर, टेकुआटार, अहिरौली बाजार, बैरिया, कसया और हाटा होते हुए गोरखपुर बस डिपो तक जाएगी।

Advertisement

जो पुनः उसी दिन शाम 6 बजे गोरखपुर से रामकोला के लिए प्रस्थान करेगी। एक नई रोडवेज बस की खड्डा नगर पंचायत से रामकोला होते हुए गोरखपुर के लिए बस सेवा शुरू की गई है। यह बस नौरंगिया, सिंगहा, बभनौली, रामकोला, कप्तानगंज और पिपराइच होते हुए गोरखपुर बस डिपो तक जाएगी।सहायक प्रबंधक रोडवेज पडरौना श्री प्रधान ने बताया कि यात्रियों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर एक और नई सेवा की योजना है। यह बस पडरौना से रामकोला, कप्तानगंज और परतावल होते हुए महाराजगंज तक चलेगी। यह सेवा कप्तानगंज के रेलवे फ्लाईओवर के चालू होने के बाद शुरू होगी। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर गुप्ता, सत्यपाल गोविन्द राव,

मनोज गोविंद राव लल्लन बाबू, अमित गोविन्द राव ,अमरजीत गोविन्द राव, भरत गोविन्द राव, बुनेला गुप्ता, प्रदीप जयसवाल, प्रमोद कुमार, राजन गोविंद राव, अनिल गोविंद राव,वरिष्ठ पत्रकार जकाउल्लाह कुरैशी, दिनेश चन्द,सभासद आलोक गुप्ता, दिलीप वैश्य, सभासद प्रतिनिधि संतोष कुमार, मुनेब कुशवाहा, अमित गोविन्द राव, सौरभ अग्रवाल,नीरव गोविंद राव,अनुज तिवारी, सोनू बाबा, सुरेंद्र गोड़ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Ram Bihari Rao

रिपोर्ट: रामकोला, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #रामकोला
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi