News Addaa WhatsApp Group Join करें

विधायक ने रैनबसेरा का फीता काटकर किया लोकार्पण   

सुनील नीलम

Reported By:

Jul 18, 2025  |  8:15 PM

201 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विधायक ने रैनबसेरा का फीता काटकर किया लोकार्पण   

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्कपट्टी से एक किमी पूरब तरफ ग्रामसभा कोरया स्थित मनोकामना दुर्गामंदिर के परिसर में विधायक निधि से नव निर्मित रैनबसेरा का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने पूजन-अर्चन के बाद फीता काटकर किया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

आज शुक्रवार को वैदिक रीति- रिवाज से पूजन के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक सुरेन्द्र ने कहा कि श्रावण के पवित्र माह में रैनबसेरा का लोकार्पण कर मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ क्योंकि इस माह में जनहित के लिए किये जाने वाले सभी शुभ कार्य फलदायी होते हैं।उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए काफी संवेदनशील है।

सरकार सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र का चतुर्दिक विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी चाहें इसके लिए कुछ भी करना पड़े। कार्यक्रम को भाजपा नेता चन्द्रप्रकाश यादव चमन, व डा0 सत्येन्द्र पाण्डेय आदि ने सम्बोधित किया।इसके पूर्व ग्रामवासी केदारनाथ शाही व अजिताभ शाही ने विधायक सहित सभी अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा तुर्कपट्टी के अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा व संचालन प्रवीण कुमार शाही ने किया।

इस अवसर पर राणाप्रताप सिंह,भोलू शाही,घुटुर दास,नीरज पाठक,सोनू शाही,निप्पू यादव,रिंकू वर्मा,अनिल निर्मल,अमृतराज,धर्मराज राय,अजय शाही,ओंकारनाथ शाही,पट्टू तिवारी, विपिन सिंह,नीतीश सिंह व विकास मौर्य सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking