News Addaa WhatsApp Group Join करें

विश्व गौरैया दिवस पर रोटरी क्लब ने वितरित किए कृत्रिम घोंसले

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Mar 20, 2025  |  6:52 PM

189 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विश्व गौरैया दिवस पर रोटरी क्लब ने वितरित किए कृत्रिम घोंसले

कसया। गुरुवार को विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर गुरुवार को कसया स्थित कलश गेस्ट हाउस में रोटरी क्लब कुशीनगर एवं रोटरी क्लब देवरिया सेन्ट्रल के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए गौरैया के संरक्षण हेतु कृत्रिम घोंसले वितरित किए गए।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

कार्यक्रम के संयोजक अर्चना फाउंडेशन एवं गौरैया संरक्षण एवं पर्यावरणविद् हिमांशु कुमार सिंह ने कहा कि गौरैया के संरक्षण के लिए हमें उसके अनुकूल वातावरण तैयार करना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों और आस-पास के क्षेत्रों में कृत्रिम घोंसले लगाएं और नियमित रूप से पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें।

रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। गौरैया पक्षी की घटती संख्या चिंता का विषय है, इसलिए हम सभी को इनके संरक्षण के लिए प्रयास करना चाहिए। क्लब के सचिव अजय सिंह ने बताया कि क्लब द्वारा आगे भी इस तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को गौरैया संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया तथा उन्हें घरों में व खुले स्थानों पर पानी और दाना रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। आयोजकों ने आशा व्यक्त की कि यह पहल गौरैया संरक्षण में सकारात्मक भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर रोटरी क्लब देवरिया सेन्ट्रल के अध्यक्ष डॉ. विपिन बिहारी शर्मा, रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव अजय सिंह, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, सहसचिव अखिलेश शर्मा, मीडिया प्रभारी अरुण वर्मा, समाजसेवी राजीव तिवारी, अमरेन्द्र नारायण सिंह, रंजीत श्रीवास्तव, वैभव राव, शिवजी जायसवाल, डॉ. मनोज मद्धेशिया, एस. एन. चतुर्वेदी एवं हेमंत गर्ग, अरूण मौर्या सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking