कसया कुशीनगर 11 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के निर्देशन में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर किसान इंटरमीडिएट कॉलेज साखोपार में विधिक सहायता परिवार कल्याण एवं जनसंख्या जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह ने विद्यार्थियों को जनसंख्या नियंत्रण शिक्षा स्वास्थ्य सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व से अवगत कराया वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वालंटियर अमिताब कुमार श्रीवास्तव एवं जयप्रकाश प्रजापति ने निशुल्क विधिक सहायता योजना परिवार कल्याण तथा नागरिकों के विधिक अधिकारों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को जागरूक रहने एवं समाज में कानून जागरूकता फैलाने का संदेश दिया कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक बृजेश सिंह शैलेश सिंह मनीष कुमार सिंह सोनभद्र सिंह मनीष कुमार सिंह तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
