News Addaa WhatsApp Group Join करें

WhatsApp की फ्री सेवा हुई खत्म, अब इन ग्राहकों को देने होंगे पैसे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 25, 2020  |  1:04 PM

1,345 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
WhatsApp की फ्री सेवा हुई खत्म, अब इन ग्राहकों को देने होंगे पैसे

यदि आप भी एक व्हाट्सएप यूजर हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। वैसे तो अधिकतर लोग जेनरल WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई लोग बिजनसे ना होते हुए भी व्हाट्सएप के बिजनेस एप का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे लोगों को WhatsApp ने बड़ा झटका दिया है। व्हाट्सएप ने कहा है कि जल्द ही वह अपने बिजनेस एप यूजर से सेवा के बदले शुल्क लेगा। बता दें कि WhatsApp Business के यूजर्स की संख्या 5 करोड़ से भी अधिक है। नए अपडेट को लेकर कंपनी ने यूजर्स को मैसेज भेजना शुरू कर दिया है।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

पे टू मैसेज फीचर का एलान

दरअसल व्हाट्सएप ने बिजनेस एप यूजर के लिए पे टू मैसेज फीचर का एलान किया है जिसके तहत बिजनेस एप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स से कंपनी पैसे लेगी, हालांकि कितना पैसा लेगी, इसकी फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। WhatsApp ने इसकी जानकारी गुरुवार को ब्लॉग के जरिए दी है। व्हाट्सएप ने ब्लॉग में कहा है, ‘हम अपने बिजनेस ग्राहकों को दी जाने वाली कुछ सेवाओं के लिए शुल्क लगाने जा जा रहे हैं, ताकि अपने दो अरब से ज्यादा यूजर्स को फ्री में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड टेक्स्ट, वीडियो और वॉयस कॉलिंग जैसी सुविधा उपलब्ध कराते रहे।’

इन लोगों की बढ़ सकती है मुसीबत

इस बात को आप भी जानते होंगे कि आपके कई दोस्त और रिश्तेदार व्हाट्सएप बिजनेस एप का इस्तेमाल करते हैं। कई लोगों का मानना है कि व्हाट्सएप बिजनेस एप इस्तेमाल करने से वे किसी मैसेज का ऑटोमेटिक रिप्लाई कर पाते हैं, जबकि जेनरल एप के साथ यह सुविधा नहीं है। अब जो लोग सिर्फ ऑटोमेटिक रिप्लाई के लिए व्हाट्सएप बिजनेस एप का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें भी नए अपडेट के बाद पैसे देने पड़ सकते हैं। ऐसे में उनके लिए यही बेहतर होगा कि वे बिजनेस एप को डिलीट करके जेनरल एप को इंस्टॉल कर लें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking