News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: 26 जनवरी को लालकिला पर हुए घटना से आहत हूँ: रामचन्द्र सिंह

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 29, 2021  |  9:01 PM

1,000 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: 26 जनवरी को लालकिला पर हुए घटना से आहत हूँ: रामचन्द्र सिंह

कप्तानगंज/कुशीनगर। आज वेटरनस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा व भाकियू(अम्बावता) जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने बताया है कि 26 जनवरी को जो घटना हमारे देश के प्राचीर लालकिला पर हुआ है उससे में बहुत ही आहत हूँ और केन्द्र सरकार से माँग करते है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जाँच कराकर दोषी है उसके ऊपर संबैधानिक कार्यवाही किया जाय। आगे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंह ने केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था उस समय किसान विरोधी अध्यादेश को जबरजस्ती किसानों के ऊपर थोपने की क्या जरूरत थी। एक तरफ तो सरकार का दावा है कि हम किसानों की आय दोगुनी कर देंगे ऊपर से यह तीनों किसान विरोधी अध्यादेशों को लाकर सरकार चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की नियत से किसानों का दमन करने में लगी। विगत दो महीने से ऊपर हो गये किसान आन्दोलन लेकिन केंद्र सरकार अपने तानाशाही रवैया अपनाकर किसानों के आवाज को दबाना का कार्य कर रही है। जो सम्भव नही है। किसान देश की रीढ़ की हड्डी है और इन्ही किसानों से सरकार बनती और बिगड़ती भी है इसका संज्ञान भी सरकार को होना चाहिए।श्री सिंह ने केंद्र सरकार को आगाह किया है कि किसानों को कमजोर न समझे यदि किसान धरती का सीना चीर कर अन्न पैदा कर सकता है तो वह अपने हक की लड़ाई भी बाखूबी लड़ना जानता है। वही सिंह ने योगी सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए अगाह किया है कि जो किसान गाजीपुर बार्डर पर संबैधानिक तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे है उनके ऊपर किसी प्रकार की जबरजस्ती कार्यवाही न किया जाय। यदि ऐसा हुआ तो प्रदेश का किसान व किसान संगठन सरकार की ईंट से ईंट बजाने कार्य करेगें। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
वेटरनस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार से मांग कर रही है कि अभी भी वक्त है किसानों की जायज माँगों के ऊपर सरकार ध्यान देते हुए तीनों काला कानून को वापस लिया जाय।

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना
मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना

कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking