News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में गलत आंकड़ों की फीडिंग कत्तई बर्दाश्त नही-डीएम

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 18, 2021  |  10:57 PM

628 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में गलत आंकड़ों की फीडिंग कत्तई बर्दाश्त नही-डीएम
  • विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई कोविड समीक्षा बैठक
  • कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में गलत आंकड़ों की फीडिंग कत्तई बर्दाश्त नही-डीएम
  • कामचोरी की शिकायत संज्ञान में आने पर की जाएगी बर्खास्तगी की कार्यवाही-डीएम

कुशीनगर | कोविड पर नियमित समीक्षा बैठक आज विकास भवन स्थित इन्टीग्रेटेड कोविड कमांड एण्ड कन्ट्रोल रूम में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम के द्वारा की गई।
जिलाधिकारी ने कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में गलत ऑकड़े की फीडिंग को लेकर सम्बन्धित कर्मचारियों को काफी फटकार लगाई और स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस प्रकार की अनियमितता एक प्रकार की चोरी है। जिलाधिकारी ने कहा कि कामचोरी बर्दाश्त नही होगी। दुबारा यदि इस प्रकार की शिकायत मिलती है तो नौकरी से बर्खास्तगी की कार्यवाही की जाएगी । कुछ कर्मचारियों द्वारा कुछ केन्द्रों पर कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग शून्य रहने पर भी फटकार लगाई गई। उन्होनें साफ शब्दों में कहा कि यदि काम नही करना चाहते हैं तो नौकरी छोड़ दें। इस सन्दर्भ में कार्य से अनुपस्थित रहने या कार्य में अनियमितता से जिलाधिकारी नाराज दिखे एवं ऐसे लोगों के वेतन काटने तथा स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
उक्त बैठक में नगरपालिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को सफाई, सेनेटाइजेशन करने के निर्देश दिए गए। इस सन्दर्भ में व्यापक प्रचार प्रसार हेतु पम्पलेट, ड्राइंग तथा बैनर के माध्यम से सभी लोगों को जागरूक करने हेतु निर्देश दिए गए। आज की बैठक में पैथोलोजिस्ट भी उपस्थित थे उन्हें यह निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार की जॉच की सारी सुविधायें जिला अस्पताल में होना चाहिए। लोगों को कहीं और जॉच के लिए नही जाना पडे़। डिजिटल एक्स-रे मशीन चालू हालत में है और लोग इससे लाभान्वित हो रहे है कि नही इस संन्दर्भ में भी जिलाधिकारी ने जानकारी ली।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर पुलिस अधीक्षक ए0पी0 सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेन्द्र गुप्ता, प्रभारी अपर जिलाधिकारी रामकेश यादव सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’

नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूतावास ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर योगी आदित्यनाथ सरकार,…

कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!
कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के…

कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल

हाटा कुशीनगर ।स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज में बी एड प्रवेश परीक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking